कुरुक्षेत्र, 13 जून।   हरियाणा रैड  क्रॉस  के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी एवं महासचिव डा. सुनील कुमार के दिशा निर्देश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आदेशानुसार जिला रेडक्रास सोसाएटी विभिन्न प्रकार के कार्य  कर रही है। इसी कड़ी में 14 जून को स्वैच्छिक  रक्तदान दिवस का आयोजन कर रही है।
डा. अशोक कुमार के साथ मिलकर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन जेल परिसर कुरुक्षेत्र में,  एक सहारा फाउंडेशन द्वारा शनि मंदिर, उमरी चौक एवं ग्राम पंचायत,बिहोली द्वारा पिपली में रक्त दान शिविरों का आयोजन कर रही है । रमेश चौधरी सचिव रेडक्रॉस ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर  दुनिया भर में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है, जो अपने रक्तदान से अनगिनत जिंदगियों को बचाने में योगदान देते हैं। गत वर्ष भी जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 11 हजार ब्लड यूनिट एकत्रित किया गया था
उन्होंने कहा कि हर साल इस खास दिन पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान चलाए जाते हैं। रक्त की आवश्यकता किसी भी समय और किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है, इसलिए सुरक्षित और पर्याप्त रक्त भंडार बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस का थीम मानवता की एक बूंद, रक्त दान करें ,जीवन बचाएं रखा गया है हमारा भी कर्तव्य  बनता है कि रक्तदान पुण्य जैसे कार्य में बढ़ चढक़र भाग ले स्वयं भी रक्त दान करें और दूसरों को भी रक्त दान करने के लिए प्रेरित करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *