कुरुक्षेत्र, 13 जून। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुष हरियाणा व जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने कहा कि 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में पूर्व गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 15 जून 2026, सोमवार को प्रातः: 6 बजे ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र से पैदल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। योग युक्त – नशा मुक्त हरियाणा थीम पर आधारित यह वॉकथॉन स्वस्थ, सक्रिय एवं योगमय जीवन का संदेश देगा।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने जिले वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस वॉकथॉन का हिस्सा बनें और ‘हर घर योग, हर घर निरोग’ के संकल्प के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए। इस कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों एवं पंचायत सचिवों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली का संदेश दिया गया। इस तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं योग केंद्रों पर कुल 385 साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक बाबैन के बीडीपीओ कार्यालय से सरपंच संजीव सिंगला तथा ब्लॉक शाहाबाद मारकंडा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीडीपीओ कार्यालय के सचिव रणजीत ने भी योग का अभ्यास किया।
इस अवसर पर ब्लॉक पिहोवा के बीडीपीओ कार्यालय में पतंजलि के जिला प्रभारी बलविंदर सिहाग, ब्लॉक ईस्माइलाबाद के बीडीपीओ कार्यालय में दुनियां माजरा के सरपंच गुरबाज सिंह, सेक्टर-5, कुरुक्षेत्र में देवी दयाल तथा एसएमबी स्कूल, जीवीएम निगदू, करनाल के प्रधानाचार्य सोमनाथ शर्मा उपस्थित रहे।
