कुरुक्षेत्र, 13 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकारी नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं पर 16 विभागों ने जन कल्याण शिविर में हिस्सा लिया। इस शिविर में 16 विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य किया है। शिविर में आने वाले नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाई जा रही है और योग्य पात्र का मौके पर ही आवेदन भी लिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 14 जून तक चलने वाले जन कल्याण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि इस जन कल्याण शिविर में प्रशासनिक डीएफएससी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, बागवनी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, वीटा, कृषि एवं कल्याण विभाग, बिजली विभाग, आयुष, जिला समाज कल्याण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और क्रिड ने शिविर में हिस्सा लिया है। इन विभागों की टीमों मौके पर ही नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मुहैया करवा रही है। शिविर में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 जून तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि 12 जून को इस शिविर का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने रिबन काटकर शुभारंभ किया था। इसके बाद दीप प्रज्वलित करके सूचना एवं जन संपर्क विभाग की प्रदर्शनी को शुरू किया था। इसके अलावा शिविर में हिस्सा ले रहे लगभग 16 विभागों के नागरिकों के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की थी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *