जिला पुलिस ने महिला से पता पूछने के बहाने छीनाझपटी करने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने महिला से पता पूछने के बहाने कान की बाली छीनने के आरोपी अमित उर्फ़ मौली वासी श्याम कालोनी थानेसर को गिरफ्तार करके छीनी गई बाली व वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में मनोज गुप्ता वासी शीला नगर थानेसर ने बताया कि दिनांक 8 जून 26 को उसकी बुजुर्ग माता जी अपने घर के बाहर बैठी थी। समय करीब 6-40 बजे शाम को स्कूटी पर एक लड़का आया और किसी व्यक्ति का पता पूछने लगा तो उसकी माता ने कहा कि इस नाम का व्यक्ति यहां कोई नहीं है। लड़के ने कहा कि पड़ोस में आप पूछकर बता दो। जब उसकी माता खड़ी होकर गली में आई तो आरोपी उसकी माता के कान से बाली छीनकर भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।
दिनांक 10 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग-निर्देश में पीएसआई विशाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह, शक्ति सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप व ऋषि की टीम ने महिला से कान की बाली छीनने के आरोपी अमित उर्फ़ मौली वासी श्याम कालोनी थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से छीनी गई बाली व वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
