करनाल, 11 जून। जिला संपदा अधिकारी अदिति ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा नई योजना बनाई है। करनाल, मंगलपुर, मुकारमपुर, कैलाश, बलडी, टिकरी, बूढ़ा खेड़ा और फूसगढ़ से सेक्टरों के लिए 1035 एकड़ जमीन ई-भूमि पोर्टल के जरिए सीधे किसानों से खरीदी जाएगी। इस योजना से बिचौलियों की पूरी तरह समाप्ति हो जाएगी और किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य शीघ्र मिल सकेगा। प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं ऑनलाइन होगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 12 जून  सुबह 10 बजे जिमखाना क्लब करनाल में एक विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसमें अधिकारी, किसानों और भू-स्वामियों को योजना की जानकारी देंगे। और उन्हें स्वेच्छा से जमीन देने के लिए प्रेरित करना है। इच्छुक किसान 30 जून तक ई-भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है एचएसवीपी ने किसानों से कैम्प में भाग लेकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *