करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने वीरवार को पार्षद प्रतिनिधि नरेश पाल के निवास स्थान पर आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक एवं सफल नेतृत्व, देश को नई दिशा देने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से मंथन हुआ। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों पर अपने विचार साझा किए।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के बीच संवाद और सहभागिता में निहित है। ऐसे कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर नागरिकों के सुझाव एवं विचार भी गंभीरता से सुने और उन्हें विकास कार्यों में प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप एवं विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद और जनभागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे कार्यक्रम समाज और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को और मजबूत बनाते हैं।

सभी का जताया आभार
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कार्यक्रम में मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और सहयोग ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाता रहेगा। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप, पार्षद प्रतिनिधि नरेश पाल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *