करनाल, 10 जून। जिला रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डा. आनंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस कार्यालय परिसर में आज पौधारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 25 युवाओं ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस मौके पर सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया।
इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने कार्यालय में प्राथमिक चिकित्सा की ट्रेनिंग ले रहे छात्र -छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि पौधारोपण पर्यावरण को स्वस्थ और हरा-भरा रखने का एक महत्त्वपूर्ण कार्य है। यह न केवल वायु को शुद्ध करता है बल्कि जलवायु परिवर्तन को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने में भी मदद करता है। दिनों दिन बढ़ते प्रदूषण से जलवायु प्रदूषित हो रही है जिसका हमारे स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को कम से कम एक पौधा घर-आंगन या आस-पास जरूर लगाना चाहिए और उसका पालन-पोषण भी जरूर करना चाहिए ताकि शुद्व ऑक्सीजन मिले, समाज स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे और पर्यावरण को सुरक्षित रख सके। अगर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तो जीवन सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर राजपाल चौधरी, प्रदीप कुमार नंदा, रीना, नरेश पाल, श्वेता, प्रमिला, सपना पाल, दर्शना सिंह, अंजू, कुसुम, अशोक कुमार, अश्वनी, आलम आदि रेडक्रॉस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *