संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ऊर्जा, प्रदेश स्तरीय बैठक में हुआ व्यापक मंथन

जनसेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

करनाल। भारतीय जनता पार्टी के पंचकूला स्थित पंच कमल कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रदेश प्रकोष्ठ एवं विभाग बैठक में करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा एवं जनसंपर्क विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार साझा किए।
बैठक में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश महासचिव फणींद्रनाथ शर्मा, पूर्व महामंत्री डॉ. पवन सैनी सहित पार्टी के सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के संयोजक, सह संयोजक, प्रमुख एवं सह प्रमुख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठन और कार्यकर्ताओं का समर्पण है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। बैठक में शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति एवं दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता यह विश्वास और मजबूत करती है कि भाजपा निरंतर जनसेवा, सुशासन और विकास के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। महापौर ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

सांगठनिक मजबूती ही पहचान
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, सेवा भाव और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना ही भाजपा की पहचान है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। बैठक का समापन “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही संकल्प” के संदेश के साथ हुआ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *