कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने का आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी इन्द्रजीत सिंह उर्फ अमनी वासी सैंदां वाला मौहल्ला शाहबाद करुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 8 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विरेंद्र उर्फ़ विक्की वासी शाहबाद को भी गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाक 8 जून 2026 को थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्दके मार्गनिर्देश में पीएसआई मलकीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक परमजीत सिंह, मुख्य सिपाही सरजैन्ट सिंह व की टीम महिला मुख्य सिपाही प्रेरणा की टीम नैशनल हाईवे-44 शाहबाद बराडा चौंक पर मैाजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि इन्द्रजीत सिंह उर्फ अमनी वासी सैंदां वाला मौहल्ला शाहबाद जिला करुक्षेत्र स्मैक/हैरोईन बेचने का धन्धा करता है। आज भी वह पैदल-पैदल माजरी मोहल्ला गोगा मैडी के पास आने जाने वाले नशेडी व्यक्तियो को स्मैक/हेरोईन बेचने के लिए आएगा। अगर छिपकर निगरानी की जाए तो इन्द्रजीत सिंह उर्फ अमनी को स्मैक/हैरोइन सहित काबू किया जा सकता है। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने माजरी मोहल्ला गोगा मैडी के पास नाकाबन्दी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने रोककर नापता पूछने पर उसने अपना नाम इन्द्रजीत सिंह उर्फ अमनी वासी सैंदां वाला मौहल्ला शाहबाद करुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 8 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक नरेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विरेंद्र उर्फ़ विक्की वासी माजरी मोहल्ला शाहबाद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
