करनाल, 8 जून।   मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार व उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला मुख्यालय पर समाधान शिविर का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय में आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया ने समस्याएं सुनीं। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आज आयोजित समाधान शिविरों में 7 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 3, नीलोखेड़ी उपमंडल में 2 शिकायत, इंद्री व असंध उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुईं। वहीं घरौंडा उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें।

ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में जगबीर सिंह बिजली की खम्भे की समस्या, अशोक कुमार नकली बीज व फर्जी बिल व गुड्डी देवी जिला परिषद से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। इसी प्रकार नीलोखेड़ी में सुरेश कुमार व गुरप्रीत सिंह नए बीपीएल राशन कार्ड से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे।  वहीं इंद्री में आयोजित समाधान शिविर में वेद प्रकाश परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि ठीक करवाने बारे व असंध उपमंडल से रामनिवास परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने की शिकायत लेकर आए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *