कुरुक्षेत्र पुलिस अस्थाई आधार पर करीब 25 स्पैशल पुलिस ऑफिसर एसपीओ भर्ती करेगी। इसके लिए चयन प्रक्रिया पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में की जाऐगी। इस प्रक्रिया में भारतीय सेना से सेवानिवृत सैनिक (एक्स सर्विसमैन), सीआरपीएफ से सेवानिवृत कर्मी, एचएसआईएसएफ व एचएपी 2004 से सेवामुक्त किए गए जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जानकारी देते हुए नोडल ऑफिसर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस में अस्थाई आधार पर करीब 25 स्पैशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को भर्ती किया जाना है। भर्ती पद के योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन भरने के लिए दिनांक 25 जून 2026 को सुबह 10 बजे पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में अपने मूल दस्तावेज व उनकी दो-दो सत्यापित प्रतियां लेकर आ सकतें हैं। एसपीओ भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले आवेदकों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ अपनी सर्विस व डिस्चार्ज बुक की प्रति, आयु प्रमाण पत्र, चार फोटो पासपोर्ट साईज, चरित्र प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए सेना लिपिक कार्यालय के मोबाईल नम्बर 76190-62234 पर संपर्क कर सकते हैं ।
