कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना लाडवा की टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी कुलदीप वासी जैनपुर व तारा चन्द वासी बडैचपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 36 बोतल ठेका  शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

        जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 7 जून 26 को थाना लाडवा के उप निरीक्षक राज कुमार, सिपाही रविन्द्र, एसपीओ विरेंद्र सिंह की टीम गांव गादली के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुलदीप वासी जैनपुर व तारा चन्द वासी बडैचपुर जिला कुरुक्षेत्र अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। आज भो दोनों मोटरसाइकिल पर शराब लेकर गांव गादली से सलेमपुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने को गांव गादली के पास नाकाबंदी करके आरोपियों को मोटरसाईकिल सहित काबू किया। आरोपियों से 36 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक मेहन्द्र पाल ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *