कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में थाना इस्माईलाबाद की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी रवि वासी चुनिया फार्म पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 16.02 ग्राम हीरोइन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 7 जून 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक जसबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक दवेन्द्र, सिपाही राजेन्द्र,एसपीओ सुखदीप सिंह गाडी चालक कर्मबीर की टीम बस अड्डा इस्माईलाबाद से होते हुए थाना इस्माईलाबाद की तरफ आ रही थी। पुलिस टीम को टेलीफोन एक्सचेजं के सामने मेन रोड पर एक लडका खडा दिखाई दिया जो पुलिस की गाडी को देखकर एक पीछे मुडकर दौडने लगा। जिसको पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम नाम रवि वासी चुनिया फार्म जिला कुरूक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 16.02 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक नरेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
