चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा की कमान संभालने के बाद रविवार की शाम दिल्ली आकर डा. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों से मुलाकात के दौरान हरियाणा में भाजपा के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव होना है, इसको लेकर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन मांगा।
डॉ. अर्चना ने मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल को लेकर पार्टी की ओर से चल रही मुहिम के बारे में उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र तथा राज्य सरकार बेहतर काम कर रही हैं। इस बारे में हर व्यक्ति तक योजनाओं को लेकर मंडल स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं।
शिविर में आने वाले लोगों को भाजपा कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ लोग कैसे लें, इस बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करने का समय मांग रखा है। इसी सप्ताह उनकी मुलाकात प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से भी हो सकती है।
