अंबाला। सौ करोड़ सनातनी सनातन को मजबूत करने के लिए माथे पर तिलक लगाएं, जनेऊ धारण कर शिखा रखें इससे सनातन व संस्कृति मजबूत होेगी उपरोक्त शब्द विश्व हिन्दू तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला शहर के मनमोहन नगर में बाबा बालक नाथ की मूर्ति की स्थापना पर हजारो श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहे इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक बिल्ला भगत, राहुल बारू सहित सैंकड़ों युवाओं ने वीरेश शांडिल्य व नवरत्न गर्ग का स्वागत किया। वीरेश शांडिल्य व नवरत्न गर्ग ने बाबा बालक नाथ के दरबार में शीश नवाया। इस अवसर पर बिल्ला भगत के साथ सैंकड़ों युवाओं ने वीरेश शांडिल्य को बाबा बालक नाथ का चित्र व दोशाला देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि वीशू शर्मा, तरसेम सैनी, विक्रम बिल्ला, रविंदर गुप्ता, परमिंदर, दीपू राणा, जसविंदर सिंह, बलविंदर, मंदीप राणा, अजय धीमान, सहित सैंकड़ों बाबा बालक नाथ भक्त मौजूद थे। इस मौके पर जालंधर से आए सुरों के सरताज विख्यात भजन गायक मुकेश अनायत ने गणेश अराधना कर भजन की शुरूआत की उससे पूर्व हजारो लोगों के बीच में बोलते हुए भजन गायक मुकेश अनायत ने कहा कि वीरेश शांडिल्य देश की एकता और अखंडता के लिए जान हथेली पर लेकर चल रहे हैं और आतंकवाद के खात्मे की लड़ाई लड़ रहे हैं। सनातन समाज उन पर गर्व करता है। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज जो वह तिलक लगाकर सनातन को मजबूत करने की मुहिम छेड़े हुए हैं इस तिलक की रक्षा नौवें गुरू तेग बहादुर ने शीश देकर की और दसवें गुरू गोबिंद सिंह ने अपना सरवंश कुर्बान कर सनातन को मजबूत किया। ब्राहामण समाज खून का कतरा कतरा देकर भी गुरू तेग बहादुर व गुरू गोबिंद सिंह जी का एहसान नहीं उतार सकता। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज का युवा धार्मिक कार्यक्रम कर अपनी सनातन संस्कृति को मजबूत कर रहे हैं उसी के साथ वीरेश शांडिल्य ने मां बाप की सेवा का आहावन किया और कहा कि समाज को युवाओं को नशे के खिलाफ खड़ा होना होगा क्योंकि नशा देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है साथ ही शांडिल्य ने कहा कि आज यह संकल्प लें कि किसी का भला हो या न हो किसी का बुरा न किया जाए।
