करनाल, 5 जून। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण शहर के विस्तार के लिए करनाल व आसपास के गांवों में 1035 एकड़ भूमि खरीदेगा। सम्पदा अधिकारी अदिति ने बताया कि मंगलपुर, मकरमपुर, कैलाश, बलड़ी, टिकरी, बूढ़ा खेड़ा और फूसगढ़ क्षेत्रों को इस योजना में शामिल किया गया है। भूमि खरीद प्रक्रिया ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों से की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। इच्छुक किसान 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की जानकारी देने के लिए 6 जून को जिमखाना क्लब सेक्टर-8 में प्रात: 10 बजे विशेष शिविर आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *