पंचकूला। पंचकूला नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को नगर निगम कार्यालय से बाहर भेज कर बम स्क्वायड टीम द्वारा जांच की जा रही है। कार्यालय का चप्पा चप्पा छाना जा रहा है। पंचकूला के काली माता मंदिर कालका और भीमा देवी मंदिर पिंजोर को भी इसी तरह धमकी भरे पत्र मिले हैं।
