पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर बुधवार (03 जून, 2026) देर रात को बदमाशों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमलावरों ने करीब 12 से 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस ने इस गोलीबारी की घटना के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जसविंदर और हरप्रीत के तौर पर हुई है। दोनों शूटर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
