कुरुक्षेत्र, 3 जून : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के तत्वावधान में बुधवार को जितेंद्र अग्रवाल एवं वेद प्रकाश गर्ग द्वारा संयुक्त भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ जयपाल गोयल, गौरव मित्तल, सुमित मित्तल, सुरेश गोयल, नवीन बंसल, मास्टर सतपाल, सुमित गर्ग, सुमित सिंगला, हरीश अरोड़ा, विनीत बजाज, विनीत क्वात्रा, प्रीतपाल, अंकित अग्रवाल, चंद्रभान गुप्ता, विक्की, विपिन अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, विनोद गर्ग, सचिन अग्रवाल, पम्मा, सुमित सिंगला, योगेश गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि भंडारे जैसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सहयोग, भाईचारे और सद्भावना की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए जितेंद्र अग्रवाल एवं वेद प्रकाश गर्ग को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
