कुरुक्षेत्र, 3 जून। माई भारत कुरुक्षेत्र द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आईटीआई उमरी, कुरुक्षेत्र में साइकिल रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा ईंधन बचत के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कुल 145 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 75 छात्राएं एवं 70 छात्र शामिल रहे। विद्यार्थियों ने साइकिल रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, प्रदूषण कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नेशनल फस्ट चैलेंज के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण, स्वदेशी अपनाने एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगमोहन, उप-प्रधानाचार्य स्नेह लता, पुस्तकालयाध्यक्ष पिंकी, सुरेन्द्र शर्मा, कपिल एवं  रॉबिन की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित साइकिल उपयोग के लाभों एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में माई भारत, कुरुक्षेत्र की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर माई भारत के स्वयंसेवक हिमांशी एवं प्राची ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया तथा उपस्थित विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed