कुरुक्षेत्र, 3 जून। महिला एवं बाल विकास कुरुक्षेत्र की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने कहा कि आंतरिक समितियों के सदस्यों, अध्यक्षों के लिए 5 जून 2026 को पीओएसएच अधिनियम और श्रम कानूनों पर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पंचायत भवन में आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में स्थानीय शिकायत समिति (एलसीसी), सभी सरकारी संस्थानों की आंतरिक शिकायत समिति और सभी निजी संस्थानों की आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष व सदस्य हिस्सा लेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीओएसएच अधिनियम और संबंधित श्रम कानूनों के बारे में जागरूकता और प्रभावी कार्यान्वयन की जानकारी दी जाएगी।
