पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल श्री पंकज नैन के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चन्द्र मोहन के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशा के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मैदान-2” के तहत शाहबाद की डेहा कालोनी से एक आरोपी को काबू करके आरोपी से 45 बोतल अवैध शराब बरामद की हैं।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार शाम को डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार, डीएसपी शाहबाद सिद्बार्थ के नेतृत्व में शाहबाद में विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आदतन और संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी गुलशन उर्फ़ बोंदू वासी डेहा कालोनी शाहबाद से 45 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके शाहबाद शहर पुलिस चौंकी के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर व मुख्य सिपाही गुरमेल सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *