कुरुक्षेत्र पुलिस ने पर्स चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने पर्स चोरी करने के आरोपी कर्ण व हर्ष उर्फ़ अंकित वासीयान  बढेडा जिला करनाल को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 6 जून 25 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में प्रताप कालोनी थानेसर वासी महिला ने बताया कि 6 जून 25 को वह छ्ट्टी पातशाही गुरुद्वारा में माथा टेकने पैदल-पैदल जा रही थी। समय करीब 9-30 बजे जब वह आंबेडकर चौंक के पास पहुंची तो उसेक हाथ से उसका पर्स गिर गया। उसी समय पीछे से मोटरसाईकिल पर दो लड़के आये और उसका पर्स उठाकर भाग गए। उसके पर्स में एक मोबाइल फोन व 1 हजार रूपये थे। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

            दिनांक 2 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, लखन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप, दिनेश व ललित की टीम ने पर्स चोरी करने के आरोपी कर्ण व हर्ष उर्फ़ अंकित वासीयान बढेडा जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *