कुरुक्षेत्र पुलिस ने पार्सल से असली सामान निकालकर नकली सामान भरकर धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर थानेसर पुलिस ने पार्सल से असली सामान निकालकर नकली सामान भरकर धोखाधड़ी करने के आरोपी तिलक राज वासी बोहली बजीदपुर रोड कुरुक्षेत्र व हर्ष वाधवा वासी समाना जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में रविन्द्र वासी सोनीपत ने बताया कि वह एक कोरियर कंपनी में स्टेट हैड है उनका कंपनी का ब्रांच ऑफिस मोहन नगर कुरुक्षेत्र में है। उनकी कंपनी का काम ग्राहको द्वारा आनलाईन आर्डर किये गये सामान को कम्पनी से लेकर उनके घरो तक पहुंचाना है। उसका काम कंपनी में अंदरूनी फ्राड की जांच करना है। उनकी कम्पनी मे कुरुक्षेत्र ब्रांच मे हो रहे फ्राड के बारे मे अन्दरुनी तौर पर जांच चल रही थी। जांच में पाया गया कि कम्पनी मे करीब 18 माह से डिलवरी बॉय का काम करने वाले तिलक राज वासी बोहली बजीदपुर रोड कुरुक्षेत्र व हर्ष वाधवा वासी समाना जिला पटियाला पंजाब के साथ मिलकर हमारी कम्पनी में हेराफेरी कर रहे हैं। आरोपी नामी कंपनी के सौन्दर्य उत्पाद शैम्पू व क्रीम के आर्डर देकर मंगवाता था। बुक किये गये आर्डर को डिलीवरी बॉय तिलक राज अपने घर लेकर जाता था और हर्ष वाधवा द्वारा दिये गये नकली उत्पादों को कम्पनी की पैकिगं मे बदलकर असल उत्पादों को अपने पास रख लेता था। नकली उत्पादों को कम्पनी को वापिस कर देता था। आरोपी उनकी कम्पनी में असली सामान का आर्डर करके आर्डर आने पर कम्पनी की पैकिंग मे नकली माल डालकर वापिस कम्पनी को भेज देता था जिससे उनकी कम्पनी को नुकसान हो रहा था। कंपनी द्वारा जांच में पाया गया कि 18 माह में कम्पनी 8 लाख 11 हजार 366  रुपये का नुकसान हुआ है।

दिनांक 2 जून 26 को थाना शहर थानेसर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक अजमेर सिंह, नवतेज सिंह की टीम ने पार्सल से असली सामान निकालकर नकली सामान भरकर धोखाधड़ी करने के आरोपी तिलक राज वासी बोहली बजीदपुर रोड कुरुक्षेत्र व हर्ष वाधवा वासी समाना जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 8 पेटी सौन्दर्य उत्पाद (शैम्पू व क्रीम आदि) व वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *