कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी साहिल वासी दडबा माजरी जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करके कब्जा से 1 किलो 148  ग्राम गांजा करने में सफलता हासिल की है।

          जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 1 जून 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्दश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सुखबीर सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, नवीन कुमार व सिपाही रवि कुमार की टीम एंटी नारकोटिक सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि साहिल वासी दडबा माजरी जिला यमुनानगर गांजा बेचने व खरीदने का काम करता है। जो आज भी साहिल गांजा लेकर पीपली से बस में बैठकर यमुनानगर जायेगा। यदि पीपली चौंक पर यमुनानगर साइड में नाकाबंदी करके आरोपी को काबू किया जाये तो आरोपी से काफी मात्रा में गांजा मिल सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने पीपली चौंक पर यमुनानगर साइड में नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पुलिस टीम को एक लड़का कुरुक्षेत्र से पीपली की तरफ आता हुआ दिखाई दिया।  पुलिस टीम ने लड़के को रोककर उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम साहिल वासी दडबा माजरी जिला यमुनानगर बताया। पुलिस टीम द्बारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 148  ग्राम गांजा बरामद बरामद हुआ।  पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *