कुरुक्षेत्र, 2 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवन शैली के बीच योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि 21 जून को ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। इस वर्ष की राष्ट्रीय थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग और राज्य स्तरीय थीम योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हरित योग के अंतर्गत औषधीय पौधा रोपण करवाया जाएगा। इसमें आंवला, हरड़, नीम, पीपल, अश्वगंधा, तुलसी, गिलोय, अर्जुन एवं जामुन को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में वृद्धों एवं दिव्यांगों की उपस्थिति के लिए कार्यक्रम स्थल तक उनके आने-जाने और बैठने की उचित व्यवस्था की जाए और 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों की गतिविधि चलाकर रखें, उसके लिए सभी योग संस्थाओं का सहयोग लिया जाए एवं आयुष योग सहायकों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उद्बोधन के प्रसारण की व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के योग दिवस के कार्यक्रम इस प्रकार आयोजित किये जाएं कि यह एक जन-आंदोलन बन सके। योग दिवस के कार्यक्रम जन भागीदारी और जन-आंदोलन के कार्यक्रम होंगे, जिसका लक्ष्य योगमय हरियाणा को प्राप्त करना होगा, जिसमें सभी विभाग टीम वर्क के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योगशाला में गेट, बाउंड्री, साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के साथ योग के लिए तैयार किया जाए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर के सभी कार्यक्रमों में 5 मिनट का म्यूजिकल डेमोंस्ट्रेशन करवाया जाए

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *