कुरुक्षेत्र, 31 मई : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कृषि वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने किसानों से कहा कि तंबाकू का किसी भी रूप में प्रयोग न करें। उन्होंने इसके सेवन से बचने का सीधा संदेश दिया है। डा. सिंह ने कहा कि तंबाकू न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि वातावरण को भी प्रदूषित करता है। यह पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने किसानों को पौष्टिक खाद्य फसलें जैसे- दालें, मोटे अनाज, मक्का और मौसमी सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित किया है। डा. सिंह ने वर्तमान में मौसम परिवर्तन को देखते हुए किसानों को कहा कि चारे वाली फसल, सब्जी वर्गीय फसलों जैसे भिंडी, तोरी, घीया, करेला, खीरा खरबूजा, टिंडा आदि की खेती इस समय लाभकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *