कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में सोमवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूति डाली और पूजा-अर्चना की। भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की और शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया। पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि सोमवार को शिव जी की आराधना का अर्थ है चंद्र देव को प्रसन्न करना। सोमवार को शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस अवसर पर मैनेजर एचके पाल, ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, सुभाष सैनी, ओमप्रकाश, आनंद वालिया, राजकुमार शर्मा, राजपाल कोहली, डा. सत्य नारायण शर्मा, बलजीत सैनी, श्याम बारना, दर्शन पुरी, मनोहर लाल खुुंगर, दर्शन पाहवा आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *