मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ प्रबंधों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
कुरुक्षेत्र, 29 मई।
 उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में भव्य ढंग से मनाया जाएगा। इसको लेकर उपायुक्त ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों को समय रहते पूरा करे और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करे।                                               वीसी के बाद उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आयुष विभाग, पंचायत विभाग, परिवहन विभाग, पर्यटन, पुलिस, खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री के आदेश तथा आयुष विभाग की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी ड्यूटी का बखूबी ईमानदारी से निर्वहन करें। कहीं पर भी लापरवाही नजर न आए।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नेे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यालय चंडीगढ़ में कार्यरत उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ प्रबंधों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग को जन आंदोलन बनाने के लिए हर घर योग-हर दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और योग युक्त -नशा मुक्त प्रदेश बनाए। इसको लेकर पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधि, आरडब्ल्यूओ, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को योग से जोडऩे के लिए प्रयास किया जाए ताकि आम आदमी योग को अपने जीवन का अंग बना सके और वे स्वास्थ रहे।
उन्होंने कहा कि व्यायामशाला व योगशाला का निरीक्षण करे और वहां आवश्यक प्रबंध करवाए जाए,1 जून से लेकर 21 जून तक आयोजित होने वाली योग से जुड़ी गतिविधियों को सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के जिला अधिकारी अपने-अपने जिलों में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार -प्रसार करें और कंटेंट प्रेरणादायक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संयोग की बात है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते 12 साल हो गए है और इस वर्ष 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से दुनिया भर के लाखों लोग इस दिवस को भव्य ढंग से मनाते है।
आयुष विभाग के आयुक्त संजीव वर्मा ने वीसी में बताया कि 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को  प्रदेश के हर जिला मुख्यालय व ब्लॉक स्तर पर भी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित होगा। इस दिवस के सफल आयोजन को लेकर 1 जून से गतिविधियां शुरू हो जाएगी और 21 जून तक जारी रहेगी। इन गतिविधियों का तिथिवार व जिलावार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अलावा आमजन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर निशुल्क अपना पंजीकरण करवा सकेगे।
उन्होंने बताया कि 11 से 13 जून तक मास्टर ट्रेनरों द्वारा पीटीआई व डीपीई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत शिक्षण संस्थानों में बच्चों प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 15 जून को जिला मुख्यालयों पर मैराथन का आयोजन होगा और 16 से 18 जून तक जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा 19 जून को सेमिनार व संगोष्टी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 जून को निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर पायलट रिहसल कराई जाएगी तथा 21 जून को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *