कुरुक्षेत्र पुलिस परिवार से 6 पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 मई 26 को जिला पुलिस के निरीक्षक धर्मबीर सिंह, बलबीर सिंह, जसविन्द्र पाल, उप निरीक्षक राजेश कुमार, साहब सिंह व जसमेर सिंह सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उप पुलिस अधीक्षक पेहवा  रणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग आप द्वारा दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।

उप पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह ने विदाई समारोह में सेवानिवृत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने अपने जीवन का करीब आधा भाग पुलिस विभाग को दिया है। विभाग में आपका अनुभव काफी लम्बा रहा है इसलिए आप अपने पुलिस कर्मचारियों का मार्ग-दर्शन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रहते हुए आपको बहुत सी नई चीजें भी सीखने को मिलीं होंगी। पुलिस विभाग में नौकरी मिलना व स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होना बड़े सौभाग्य की बात है। पुलिस विभाग में सेवा करते हुए कई बार पुलिस कर्मचारी अपने सामाजिक कार्यों में शामिल नहीं हो सकते जिस कारण पुलिस कर्मचारी तनाव में रहते हैं और सेवानिवृति के समय तक किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। पुलिसकर्मियों का अच्छे स्वास्थ्य के साथ सेवानिवृत्त होना किसी बड़े अवार्ड से कम नहीं है।

उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपको पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज से आप एक आम नागरिक बनकर समाज में प्रवेश करेंगे। आप अपने परिवार में एक पारिवारिक सदस्य बनकर अपने परिवार को समय दें। खाली समय में देश व समाज के हित के कार्य करें, हमेशा सकारात्मक गतिविधियों में शामिल रहें। उप पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *