कुरुक्षेत्र पुलिस में जमीन बेचने के नाम पर महिला से 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पेहवा पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी करने के आरोपी अंग्रेज सिंह वासी मलिकपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मार्च 2026 में थाना शहर पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में मलिकपुर वासी महिला ने बताया कि मलिकपुर वासी अंग्रेज सिंह ने जमीन का मालिक बताकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी के साथ 7 कनाल, 4 मरले व 8 सरसई जमीन खरीदने के लिए 29 लाख रुपए में सौदा तय किया था। उसने आरोपी को 10 लाख रुपए ब्याना के नाम पर देकर 23 मई 2026 रजिस्ट्री की तारीख तय की थी। उसके बाद रजिस्ट्री से पहले आरोपी ने 5 लाख और ले लिए। उसके बाद आरोपी ने ना तो समय पर जमीन की रजिस्ट्री करवाई और ना ही उसके पैसे वापस किये। जिसकी शिकायत में थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच पीएसआई लोकित कुमार द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अंग्रेज सिंह के नाम उक्त जमीन नहीं थी थी। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महिला से धोखाधड़ी की है।
दिनांक 27 मई 26 को थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्गदर्शन में पीएसआई लोकित कुमार की टीम ने जमीन बेचने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी करने के आरोपी अंग्रेज सिंह वासी मलिकपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
