कुरुक्षेत्र, 28 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि देशव्यापी जनगणना के पहले फेज के कार्य को जिला कुरुक्षेत्र में 99.88 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। जिले को जनगणना के लिए 1704 ब्लॉकों में बांटा गया है, इनमें से 1702 ब्लॉकों में जनगणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य करने के लिए 30 मई तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसे समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ सबसे पहले कार्य को पूरा करने वाले प्रगणकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। स्व-गणना के चरण के बाद प्रगणकों द्वारा अब घर-घर जाकर गणना का कार्य किया जा रहा है जो कि 30 मई तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को करने में जिला के प्रत्येक परिवार ने पूरा सहयोग दिया। सभी नागरिकों को इस लिए प्रशासन धन्यवाद करता है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा कहा कि  जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है। इसी के आधार पर देश के विकास की नीतियां और संसाधनों का वितरण तय होता है। जनगणना अधिकारियों को जानकारी देने से मना करना या उनके साथ असहयोग करना जनगणना अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। जनगणना 2027 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आमजन राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस टोल फ्री हेल्पलाईन के माध्यम से अपने गृह पंजीकरण और आवास जनगणना कार्यों से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर अपनी भाषा में प्राप्त कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *