बहादुरगढ़। कुछ दिन पहले तक दिल्ली के टीकरी बॉर्डर और बहादुरगढ़ में सीएनजी की कीमतों का अंतर करीब 11 रुपये प्रति किलो तक था, लेकिन दिल्ली में सीएनजी की दरों में लगातार बढ़ोतरी के बाद यह अंतर अब 7 रुपये से भी कम रह गया है।
वैसे इस पखवाड़े में जब शुरुआत में सीएनजी दो रुपये महंगी हुई तो उसके बाद बहादुरगढ़ में भी इतनी ही बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद दिल्ली में चार रुपये और बढ़ चुके हैं। जबकि बहादुरगढ़ में वही है।
दिल्ली और बहादुरगढ़ में क्या सीएनजी का रेट?
अब यहां पर भी रेट बढ़ सकते हैं। अब बहादुरगढ़ के गौरेया पेट्रोल पंप पर सीएनजी की दरें 90 रुपये प्रति किलो पर हैं और दिल्ली में ये रेट 83.09 रुपये हो चुके हैं। दिल्ली में जब 77.09 रुपये रेट था, तब बहादुरगढ़ में 88 रुपये दरें थी।
उसके बाद दिल्ली में बढ़ोतरी हुई तो उससे अगले दिन बहादुरगढ़ में भी रेट बढ़ाए। इसके बाद दिल्ली में दो बार में एक-एक रुपया और अब दो रुपये और बढ़ चुके हैं।
बहादुरगढ़ के गौरेया पर्यटन केंद्र के पेट्रोल पंप मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि अभी हमारे यहां सीएनजी की दरें 90 रुपये प्रति किलो हैं। वहीं टीकरी बार्डर पर दिल्ली सीमा के अंदर पेट्रोल पंप मैनेजर हरिओम ने बताया कि बहादुरगढ़ के मुकाबले तो अभी भी रेट कम हैं।
बहादुरगढ़ में रेट
- पेट्रोल – 103.10
- डीजल- 95.77
- पावर डीजल-101.09
- पावर पेट्रोल- 111.91
- सीएनजी- 90
टीकरी बॉर्डर पर रेट
- पेट्रोल – 102.12
- डीजल- 95.20
- सीएनजी- 83.09
