पंचकूला। पंचकूला सेक्टर 11 में मकान नंबर 172 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। यह व्यक्ति इस मकान में बतौर चौकीदार कम कर रहा था। इसका नाम जंग बहादुर बताया जा रहा है।
हत्या के बाद आरोपित फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 5 पुलिस थाना प्रभारी रुपेश कुमार एवं सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई।
मृतक नेपाल का रहने वाला था और काफी समय से इसी घर में काम कर रहा था। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम होगा।
