कुरुक्षेत्र, 27 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर केयू परिसर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, खेल निदेशक प्रो. डी.एस.राणा, प्रो. जसबीर ढांडा, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, प्रो. परमेश कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. हरविन्द्र सिंह लोंगोवाल, डॉ. निधि माथुर, सहित अधिकारी एवं पुस्तकालय कर्मचारी उपस्थित थे।
