जिला पुलिस ने ट्यूबवैल से तार चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने ट्यूबवैल से तार चोरी करने के आरोपी अमरीक सिंह उर्फ़ मीकू वासी कैन्थला व कृष्ण उर्फ़ छौला वासी गुरुनानक कालोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 11 किलो 100 ग्राम ताम्बा तार बरामद करने में सफलता हासिल की है।

            जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरभजन सिंह वासी डेरा जलबेहडा जिला कुरूक्षेत्र ने बताया कि गांव जलबेहडा में उसकी जमीन में टयूबवैल है जिसमे कोठा बना हुआ है। दिनांक 23/24 मई 2026 की रात्रि को अजीब से अवाज आ रही थी जिसपर वह आवाज सुनकर अपने टयूबवैल पर गया। उसने देखा कि तीन व्यक्ति उसके खेत के कोठे का ताला तोडकर अंदर घुसे हुए हैं। उसने अपने लडके को भी मौका पर बुला लिया। आरोपी उनको देखकर भागने लगे उन्होंने उन तीनों को पकडने की कोशिश की और चोर चोर का शोर मचा दिया। उसके बाद वो सभी अलग-अलग दिशा में भाग गए। एक व्यक्ति को उन्होंने पकड लिया। आसपास के डेरा के लोग व गांव के लोग भी मौका पर आ गए। उन्होंने ने पुलिस को कॉल करके बुलाया और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। मौका पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को काबू किया तथा आरोपियों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जाँच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।

          दिनांक 25 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक गिरवर, मुख्य सिपाही कृष्ण व अनिरुद्ध की टीम ने ट्यूबवैल से तार चोरी करने के आरोपी अमरीक सिंह उर्फ़ मीकू वासी कैन्थला व कृष्ण उर्फ़ छौला वासी गुरुनानक कालोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा 11 किलो 100 ग्राम ताम्बा तार बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *