कुरुक्षेत्र । जहाँ एक ओर भीषण व भंयकर गर्मी के कारण  अन्य सरकॉरो की तर्ज पर  हरियाणा सरकार ने भी स्कूली विद्यार्थियों की   छुट्टियों कर दी है व पंजाब ,चंडीगढ़ यू टी ,हिमाचल तक अर्थात लगभग पूरे देश के स्कूलों व विश्वविद्यालयो की  भी  या तो छुट्टियां घोषित की गई है या फिर विश्विद्यालयो तक मे विद्यार्थियों की शैक्षणिक कक्षाओ को पढ़ाने का समय सुबह 7 बजे कर दिया गया है वही हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रशासन अपने विद्यार्थियों की जान की परवाह किये बिना अभी तक भी कुंम्भीरणी निद्रा में सोया पड़ा है। हैरानी तो इस बात की भी है कि कुरुक्षेत्र के उपायुक्त ने भी भयंकर गर्मी को मध्यनजर रखते हुए इस सम्बंध में हरियाणा सरकार द्वारा न केवल विद्यार्थियों अपितु हर आम नागरिक को इस भयंकर गर्मी से बचाने के लिये जारी किए गए नोटिफिकेशन अनुसार बकायदा जिला लोक संपर्क विभाग के माध्यम से प्रेस नोट जारी करवा कर समस्त मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय समाचार पत्रों में भी कवरेज कर लगभग दिनभर इस तपती धूप से निजात दिलाने के लिये लगभग दिनभर अपने अपने घरों  आदि में ही रहने का अनुरोध किया है वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने विद्यार्थियों के जीवन की कोई भी परवाह नही है इसी के चलते कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने  पूर्व में पोस्ट ग्रेजुएट एम ए फाइनल के दूरवर्ती शिक्षा विभाग  व प्राइवेट छात्राओं की परीक्षाओं को जो एक जून से लेने का जो निर्णय लिया था उसे बदल कर इन परीक्षाओं को आगे सरकाया गया है ओर न ही इन परीक्षाओं को अन्य प्रांतीय विश्वविद्यालयो की तर्ज पर मॉर्निंग  शेषन में प्रातः 7 बजे से लेने की अभी तक भी कोई घोषणा की गई है जब की ये परीक्षाए मात्र 4 दिन बाद ही शुरू होने वाली है। आश्चर्यजनक बात  तो ये भी है कि पोस्ट ग्रेजुएट प्राइवेट व कु वी के ही दूरवर्ती शिक्षा विभाग से एम ए फाइनल की वार्षिक परीक्षाए देने वाली छात्राओं की इन परीक्षाओं का समय भी इस भयंकर तपती जानलेवा गर्मी में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है जब कि विद्यार्थियों के जीवन के हित मे या तो इन परीक्षाओं को 1 जून से प्रारंभ  करने के निर्णय को बदल कर कम से कम 15 दिन के लिये आगे किया गया है और या ना वही तपती दोपहरी में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ली जाने वाली इन परीक्षाओं का समय अन्य प्रान्तों की तर्ज पर मॉर्निंग शेषन में  प्रातः 7 बजे ही अभी तक भी किया गया है जिस के परिणामस्वरूप  संबंधित परीक्षाए देने वाली व दूरदराज से आने वाली छात्राओं के अविभावक  व छात्राए ही चिंतित ही अपितु  संबंधित परीक्षाए देने वाली न केवल हरियाणा अपितु देश के अन्य प्रांतों से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बेहद दूरदराज विलेज पलवल  में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में  परीक्षाए देने वाली छात्राओं व उन के अविभावकों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अपनी कुंम्भीरणी निद्रा के चलते  व संबंधित परीक्षार्थियों की जीवन की जानबूझ कर परवाह न करने के मामले को ले कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रतिगहरा रोष है अपितु संबंधित  विद्यार्थियों व उन के अविभावकों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व हरियाणा के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री सहित कुरुक्षेत्र के उपायुक्त से भी मांग की है कि वे भी इस  भीषण ,भयंकर व  जानलेवा गर्मी से उन के स्वस्थ्य की चिंता करते हुए व इस बारे में हरियाणा सरकार के नोटिफिकेशन व अन्य प्रांतीय सरकारों द्वारा विद्यार्थियों के स्वस्थ्य की चिंता करते हुए या तो संबंधित छात्राओं की इन 1 जून से 18 जून तक आगामी 4 दिन बाद शुरू होने वाली इन परीक्षाओं की डेट शीट बदल कर इन परीक्षाओं को लेने की आगामी डेट 1 जून से बदल कर कम से कम 15 दिन बाद आगे  करवाने की कृपा करें और या फिर उन की इन परीक्षाओं को तपती दोपहरी व भयंकर   जानलेवा गर्मी के चलते  दोपहर 2 बजे की बजाए प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक लेने की घोषणा कर इस बारे में नया नोटिस्फिकेशन जारी कर संबंधित विद्यार्थियों को भी इस बारे तुरंत सूचना भी भिजवाए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *