अंबाला। विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी के ब्यान का स्वागत किया जिसमें मदनी ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि मौलाना अरशद मदनी का ब्यान सौ करोड़ सनातनियों के सम्मान का प्रतीक है क्योंकि गौमाता के अंदर सौ करोड़ देवी देवताओं का वास है। विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राहामण महापंचायत के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज भी इस देश में असफाक उल्ला खान जैसे मुसलमानों की कमी नहीं और वैसे भी भगवान ने हाथ की पांचों उंगलियां एक समान नहीं बनाई और मौलाना अरशद मदनी के गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग ने यह साबित कर दिया कि समाज में आज भी हिन्दू मुसलमान रिश्तों को मजबूत करने वाले फरीश्ते बैठे हैं। वीरेश शांडिल्य ने उन हिन्दूओं को मौलान मदनी के ब्यान पर चिंतन करने की मांग की जो गौमाताओं को काटने के व्यापार कर रहे हैं उन्हें जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी के ब्यान से शिक्षा लेनी चाहिए। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि मौलाना अरशद मदनी को गौरक्षक अवार्ड से नवाजा जाएगा।
