आज विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से पूरे हरियाणा प्रांत के अंदर सभी जिलों के अंदर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन सोपे गए ! जिसमें मांग की गई की किसी भी प्रकार की गाय की हत्या असहनीय होगी, अवैध रूप से चल रहे सभी बूचड़खानों को बंद किया जाए !  गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करके, गाय हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए ! इस श्रृंखला के तहत आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला उपायुक्त को सोपा गया !संत समाज की ओर  से स्वामी हरि ओम दास परिवार्जक का आशीर्वचन प्राप्त हुआ ! जिला मंत्री राजेंद्र सैनी ने हरियाणा सरकार से मांग की कि गाय से संबंधित कोई सख्त कानून हरियाणा सरकार में लागू किया जाए अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल सड़कों पर उतरेगा ! वहीं विश्व हिंदू परिषद जिला गौ रक्षा प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि सभी सरकारों द्वारा अपने-अपने राज्यों में गौ हत्या से संबंधित कानून बनाए जा रहे हैं ! वही संगठन केंद्र सरकार से मांग करता है कि केंद्र सरकार गाय हत्या को लेकर कोई राष्ट्रीय कानून बनाए ! देश में चल रहे सभी अवैध  बूचड़खानों को बंद किया जाए ! वह धर्म की आड़ में जो यह मुस्लिम समाज के लोग अपने त्योहारों का सेलिब्रेशन पशुओं की बलि देकर करते हैं सरकार उनके लिए सख्त से सख्त कानून बनाए ! आज के ज्ञापन में जहां विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ब समाज की कई गौशालाओं के प्रतिनिधि व  गौ रक्षक उपस्थित है ! उनमें विभाग संगठन मंत्री कुलदीप जी, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, सुल्तान सिंह नेत्रदानी,अतुल शास्त्री, ललित चावला, भारत बंसल, रोहतास सैनी, सतीश राणा ,बाबूराम शुक्ला ,डॉ केवल कृष्ण, अमित शर्मा, गौ सेवक अशोक खुंगर,महादेव गौशाला  प्रधान सतीश शर्मा, गौशालाओं के महासंगठन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा , गौ रक्षक सी के गुप्ता, गौ रक्षक जसविंदर कौशिक, गौ सेवक निखिल बजाज व अन्य कार्यकर्ता व गौ रक्षक उपस्थित थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *