करनाल, 26 मई : शहर के जाटान मोहल्ला पंचायत के तत्वाधान में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंध समिति के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता नंबरदार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह मान ने की। इस अवसर पर जाट महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह लाठर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक का आयोजन शिवालय मंदिर परिसर में किया गया। समिति के गठन से पूर्व अध्यक्ष मेहताब कादियान ने गत चार वर्षो का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में उपस्थित जाटान मोहल्ला पंचायत के सदस्यों ने एक मत से लेखा-जोखा पारित कर दिया गया। बैठक में प्रबंध समिति के गठन को लेकर सभी उपस्थित सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया और सर्वसम्मति से किसान नेता मेहताब कादियान को आगामी तीन वर्षो के लिए पून: अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुने जाने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष मेहताब कादियान ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें पंचायत की तरफ से सौंपी गई है। इस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी सदस्यों के सहयोग से प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को शामिल कर विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर ज्ञान सिंह कादियान, अशोक लाठर, जितेन्द्र लाठर, जयपाल मान, जोगिन्द्र कादियान, कर्मबीर लाठर, कैप्टन इकबाल सिंह, एडवोकेट सौरभ कादियान, अजमेर लाठर, बिजेन्द्र लाठर, सतिन्द्र मान, एडवोकेट मनीष लाठर, वरिष्ठ पत्रकार यशपाल कादियान सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।
