कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में मंगलवार को हवन यज्ञ किया गया जिसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली। वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि सनातन धर्म में ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में पूजा जाता है। यह समय हनुमान जी को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही त्रेतायुग में भगवान श्रीराम से हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। कहा कि हनुमान जी को पीला और लाल रंग बेहद प्रिय है। तीसरे बड़े मंगल पर वीर बजरंगी को शुद्ध घी से बने बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग जरूर लगाएं।  सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जो प्राणी मन, कर्म और वचन से पूर्णत: समर्पित होकर हनुमान जी का ध्यान करता है, उस पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहती है। इस अवसर पर ज्ञानचंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, मैनेजर एचके पाल,  सुशील पुजारी, राजकुमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, सुरेश अरोड़ा, राजपाल कोहली, वेद प्रकाश ग्रोवर, डा. सत्य नारायण शर्मा, मुन्ना तिवारी, श्याम बारना, भारत भूषण अग्रवाल, दर्शन पुरी, मनोहर लाल खुुंगर, दर्शन पाहवा आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *