जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी प्रीतपाल उर्फ़ बबू वासी नीलोखेडी जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 16 मई 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, सुशील कुमार, मुख्य सिपाही बलदेव सिंह, सिपाही हिमांशु, रवि, एसपीओ संजय कुमार व महिला सिपाही सोभना की टीम एन्टी नारकोटिक सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविन्द्र वासी बाबैन जिला कुरुक्षेत्र को उसके घर बाबैन से काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा उसके घर की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 2 किलो 840 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

            दिनांक 24 मई 26 को एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी प्रीतपाल उर्फ़ बबू वासी नीलोखेडी जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *