कुरुक्षेत्र, 23 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को निशुल्क अपडेट कराने की तारीख बढ़ाकर 14 जून कर दी गई है। यह मुफ्त सेवा केवल ‘माय आधार पोर्टल’ पर उपलब्ध है।  उन्होंने कहा कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए नागरिकों को नाम, जन्म तिथि, रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनका मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। नागरिक खुद भी यूआईडीएआई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कराया जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *