कुरुक्षेत्र, 22 मई : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की चल रही कठोर पंच धूणी तपस्या में भारी संख्या में दूर दूर से अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं के साथ अनेकों संत महापुरुष भी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अग्नि तपस्या के दौरान महंत राजेंद्र पुरी ने संतों के साथ सर्वकल्याण की भावना से विशेष अनुष्ठान किया। इस अनुष्ठान में परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज अवधूत आश्रम, स्वामी सुनील दास, स्वामी स्नेह दास फल्गु तीर्थ व स्वामी कमल मुनि इत्यादि मौजूद रहे। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि ज्येष्ठ अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में की गई इस अग्नि तपस्या को विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि ऋषि मुनियों सहित देवताओं ने भी कठोर तपस्या की है। उन्होंने भगवान सूर्य देव पुत्र शनि देव व अन्य देवताओं की कठोर तपस्या का स्मरण करते हुए कहा कि अग्नि तपस्या में आनंद अदभुत है। शनि देव ने भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद उन्हें न्याय के देवता के रूप में सम्मानित किया गया। जग ज्योति दरबार में अग्नि तपस्या के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सायंकाल में संत महापुरुषों के सान्निध्य में भजन संकीर्तन हुआ। इस अवसर पर रामेश्वर राठी, बिल्लू गिल, सोमदत्त कपूर, अनिल कपूर, जतिन, हर्ष, गुलशन, दीपक कुमार, स्वर्ण सिंह, अरमान सिंह, मखन सिंह, जंग सिंह, सुनील शर्मा, रवि शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, केवल कृष्ण, पुलकित कुमार, रंजीत सिंह, अरविन्द कुमार, गोविन्द शर्मा, राहुल शर्मा, सतीश राणा, सुरजीत कौर, ललित कुमार, पाल सिंह, बलकार सिंह, सलिंद्र शर्मा, संत लाल, विशाल, तिलक राज, बिल्ला मदान, होशियार सिंह, जरनैल सिंह, कुलजिंदर सिंह, सिमरन कुमार, अजय राठी, अक्षय राठी, विजय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *