कुरुक्षेत्र, 22 मई। एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि न्यू लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की हुई है। इस पार्किंग व्यवस्था की देखरेख और व्यवस्थित ढंग से सुचारू रखने का फैसला लिया है। जिसके लिए पार्किंग स्थल की बोली करवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 2 जून को अतिरिक्त उपायुक्त कुरुक्षेत्र कार्यालय में बोली  की प्रक्रिया को करवाया जाएगा। इस पार्किंग को 15 जून 2026 से 30 जून 2027 तक दिया जाएगा। इस विषय की सभी नियम व शर्तों को उपायुक्त कार्यालय की नजारत शाखा में देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *