कुरुक्षेत्र पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने तथा ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना लाडवा की टीम ने युवती से दुष्कर्म करने तथा ब्लैकमेल करने के आरोपी के आरोपी अजैब सिंह उर्फ़ जैब जिला कुरुक्षेत्र को चंद घंटो में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में थाना लाडवा वासी एक युवती ने बताया कि उनके पडोसी जैब का उनके घर आना-जाना था। एक दिन आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी विडियो बना ली। उसके बाद आरोपी उसकी विडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ 3 साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस काम में आरोपी की पत्नी और आरोपी के दोस्त ने भी उसका साथ दिया। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में आईपीसी विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। तफ्तीश के दौरान पीड़ित लड़की के बयान माननीय अदालत में दर्ज करवाए गए तथ मेडिकल परिक्षण करवाया गया।
दिनांक 21 मई 26 को थाना लाडवा प्रभारी निरीक्षक गुरनाम सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, महिला उप निरीक्षक कमलेश व महिला सहायक उप निरीक्षक ममता की टीम ने युवती से दुष्कर्म करने तथा ब्लैकमेल करने के आरोपी के आरोपी अजैब सिंह उर्फ़ जैब जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी माननीय अदालत में पेश करके अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
