कुरुक्षेत्र पुलिस ने जानलेवा हमला करके मारपीट करने व चोट मारने करने के दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने जानलेवा हमला करके मारपीट करने व चोट मारने के आरोपी प्रांचल वासी झिरबड़ी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है।

          जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुखबीर वासी गीतालपुर जिला करनाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लड़का प्रिन्स अपनी बुआ के घर गांव झिरबड़ी आया हुआ था। दिंनाक 23 दिसम्बर की सुबह तीन लडके उसकी बहन के घर आये और प्रिन्स को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। जब उसने उनका विरोध किया तो उन लडकों ने चाकू व गंडासी से उसके लडके पर हमला कर दिया। उसके रिश्तेदारों ने प्रिन्स को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी गड़ासी व चाकू से हमला किया। हमले की वजह से उनको काफी चोटे आई। जिनको बाद में ईलाज के लिए सरकारी हस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। दिनांक 23 दिसम्बर 25 को थाना सदर थानेसर की टीम ने मामले के आरोपी प्रदीप कुमार वासी झिरबड़ी जिला कुरुक्षेत्र गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1को सौंपी गई।

        दिनांक 21 मई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक शरणजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, मुख्य सिपाही संदीप की टीम ने जानलेवा हमला करके मारपीट करने व चोट मारने के आरोपी प्रांचल वासी झिरबड़ी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed