भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रातः 8 बजे निर्मल कुटिया चौक स्थित अटल पार्क, करनाल में श्रद्धांजलि सभा एवं सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन तथा कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल के अध्यक्ष पराग गाबा ने किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अपने संबोधन में पराग गाबा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने तकनीकी क्रांति, कंप्यूटर और संचार व्यवस्था के विस्तार तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर देश को नई दिशा देने का कार्य किया। राजीव गांधी जी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ते हुए भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी के नेतृत्व में भारत एक आधुनिक, प्रगतिशील और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा था। उस समय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, विकासवादी सोच और प्रेस की स्वतंत्रता का विश्व स्तर पर सम्मान होता था। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की लोकतांत्रिक छवि और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पराग गाबा ने हाल ही में नॉर्वे में हुई एक प्रेस वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां की महिला पत्रकार द्वारा पूछे गए सवालों से बचने की कोशिश पूरी दुनिया ने देखी। उन्होंने कहा कि नॉर्वे की प्रेस स्वतंत्रता विश्व में शीर्ष स्थानों पर मानी जाती है, जबकि भारत की प्रेस स्वतंत्रता रैंकिंग लगातार नीचे जा रही है, जो लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का भारत संवाद, पारदर्शिता, भाईचारे और युवाओं की आवाज को सम्मान देने वाला भारत था, जबकि आज सवाल पूछने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। देश को पुनः विकास, लोकतंत्र और जनहित की राजनीति की आवश्यकता है।
इस अवसर पर ऑल इंडिया पंचायती राज संगठन के चेयरमैन डॉ. सुनील पवार ने कहा कि जिस प्रकार चरखे का हर धागा मिलकर मजबूत कपड़ा तैयार करता है, उसी प्रकार संगठन भी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण से मजबूत बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया।
असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि राजीव गांधी के समय भारत शिक्षा, तकनीक और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा था, लेकिन आज युवा बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक अस्थिरता से परेशान है। उन्होंने कहा कि देश को फिर से विकास और जनहित की राजनीति की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में जोगिंदर वाल्मिकी, बिन्दर पोसवाल, ललित अहूजा, डॉ. सुनील पंवार, संदीप महाजन, हरपाल क्लामपुरा, इंद्रजीत गोराया, नाहर सिंह संधू, गुरमीत सिंह, प्रवीन पुनिया, राकेश ढकवाला, विपिन, परमजीत वाल्मिकी, पृथ्वी राज भाट, दीपक चौधरी, गौरव शर्मा, रमेश जोगी, सुरेश चौधरी, नरेन्द्र कुमार अग्घी, अनिल शर्मा, जसबीर पानू, ईशम सिंह, प्रदीप, जितेन्द्र पांचाल, राम सलूजा, शेर सिंह डबरी, नवनीत रंधावा, कपिल ठाकुर, ओम प्रकाश सलूजा, डॉ. नवजोत कश्यप, लीना रॉय कालड़ा, मधु रॉय कालड़ा, रौनक राम, बुध राम, बृज शर्मा, सुखदेव शर्मा, चांद राम चौहान, ओम प्रकाश, मेघ राज, नितिन खन्ना, अमर सिंह रंगा, सोनू कश्यप, निर्मल सिंह, वेदप्रकाश, अरमान, परवीन कुमार, मदन पॉल, वीरेन्द्र कुमार, रोहित शीओरण, सतीश कौशिक, राज, संदीप टपराना, भूषण हंसमाजरा सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed