अंबाला। हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य से बातचीत करते हुए कहा कि वह हनुमान जी को भगवान नहीं मानते जिसको लेकर जगदीश झींडा विवादों में आ गए हैं और आज विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने अपने दर्जनों साथियों के साथ एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत को जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की एफआईआर दर्ज करने को लेकर शिकायत सौंपी। इस मौके पर नवरत्न गर्ग, राजिंदर पाल सिंह बिट्टू, सुरेंद्र पाल केके, तरसेम सैनी, मनीष पासी, आदित्य शर्मा, महिंदर धीमान, रमेश कुमार, अरूण कुमार मौजूद थे। विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने यह कहकर कि वह हनुमान जी को भगवान नहीं मानता यह सनातन व भारत में बैठे सौ करोड़ व विश्व में बैठे सनातनियों का अपमान है। जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की एफआईआर दर्ज की जाए। वीरेश शांडिल्य ने एसपी अंबाला को कहा कि जगदीश सिंह झींडा व उसके कटट्रपंथी समर्थक हिन्दू सिख भाईचारे को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। भगवान हनुमान साक्षत धरती पर विराजममान हैं। वीरेश शांडिल्य ने एसपी अंबाला आॅफिस के बाहर पत्रकारोें से बात करते हुए कहा कि जगदीश सिंह झींडा को उनके पद से हटाया जाना चाहिए। वीरेश शांडिल्य ने कहा चाहे माता वैष्णों देवी हों या ज्वाला जी, नैना देवी हों या चिंतपूर्णी सिख समाज शीश नवाता है यही नहीं मनीकरण में मंदिर में गुरूद्वारा है, कालका कालीमाता सिद्धपीठ मंदिर में ही गुरूद्वारा है और वीरेश शांडिल्य ने कहा सनातन धर्म 2 हजार साल से भी पुराना धर्म है लेकिन जगदीश सिंह झींडा जैसे लोग नफरत फैलाकर हिन्दू सिख भाईचारे को कमजोर करना चाहते हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा वह ब्राहामण हैं लेकिन नौवें गुरू गुरू तेगबहादुर की पूजा करते हैं क्योंकि उन्हीं के शीश देने के कारण ब्राहामण समाज का तिलक व जनेऊ बचा था। वीरेश शांडिल्य ने बताया कि एसपी अंबाला से मांग की है कि भगवान हनुमान के खिलाफ बोलने पर जगदीश सिंह झींडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
