कुरुक्षेत्र 21 मई ( ) पिपली के बस स्टैंड पर सहयोग एक कोशिक संस्था द्वारा चौथा वाटर कूलर लगाया गया। जिसका शुभारंभ पिपली बस स्टैंड के जनरैल मैनेजर समिंदर सिंह ने वाटर कूलर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। संस्था के प्रधान साहिल गाबा ने कहा कि यह वाटर कूलर यश पाल गोयल जी के सहयोग से लगाया गया। साहिल गाबा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे। इससे राहगीर पानी की प्यास बुझा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में भी पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। समिंदर सिंह ने कहा कि इस बार गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। ऐसे में जल सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इस मौके पर साहिल गाबा, मोहित खुराना, कुलदीप सिंह, चेतन वर्मा व इशू धवन आदि व्यक्ति मौजूद रहे।
